logo

अमेरिका वाली गर्लफ्रेंड से धनबाद के युवक को हुआ प्यार, फेसबुक लाइव आकर लगा ली फांसी

रोेनगी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लव ट्रैंगल के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी यह बेहद ही खतरनाक रूप ले लेता है और इसका अंत बहुत ही बुरा होता है। ऐसा ही एक मामला आया है झारखंड के धनबाद जिले से। जिसमें एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को फेसबुक लाइव में अपनी मौत का मंजर दिखाया। युवक की गर्लफ्रेंड अमेरीका में रहती है। घटना धनबाद जिले के झरिया स्थित जामाडोबा डुमरी की है। जहां जसबीर सिंह ने फेसबुक लाइव में आकर फांसी लगा ली। वह लाइव आकर अपनी गर्लफ्रेंड को सुसाइड करता हुआ दिखा रहा था। उसके दोस्तों ने भी फेसबुक लाइव में यह देखा। कई लोगों ने उसकी पत्नी को कॉल कर उसे बचाने को कहा, पत्नी मायके में थी जब तक वह पहुंच पाती तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 


पैसा भेजती थी गर्लफ्रेंड
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि जसबीर को अमेरिका में नौकरी कर रही एक लड़की से प्यार हो गया था। जसबीर बेरोजगार था और वह लड़की उसे पैसे भेजती थी। जसबीर ने देर रात फांसी लगाकर सुसाइड किया है। सुसाइड करते समय वह फेसबुक पर लाइव था। उसकी गर्लफ्रेंड यह देख रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जसबीर का एक बच्चा भी है। जसबीर की बहन ने पुलिस को गर्लफ्रेंड वाली बात बताई। कहा कि जसबीर को 3 साल से अमेरिका वाली लड़की से अफेयर था। वह हैदराबाद की रहने वाली है। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों बातें किया करते और धीरे-धीरे उनमें प्यार हो गया। भाई बेरोजगार हो गया था तो वह लड़की पैसे भेजा करती थी। कछ दिनों से गर्लफ्रेंड जसबीर से कह रही थी  कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे दे और उससे शादी कर ले। जब भाभी को यह बात पता चली तो रोज झगड़े होने लगे। इससे जसबीर तनाव में रहने लगा था। इन दिनों जसबीर की पत्नी मायके में थी। घटना के समय जसबीर घर में अकेला था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT