logo

उधर पति की मौत की खबर पहुंची, इधर पत्नी ने भी तोड़ा दम; एक साथ निकलीं दो अर्थियां 

0009.jpeg

कोडरमा 

पति और पत्नी के बीच अगाध प्रेम के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। लेकिन इस तरह का प्रेम आपने कम ही सुना होगा कि पति की मौत के साथ ही पत्नी भी चल बसी। ऐसा ही एक मामला कोडरमा जिले के लंगरापीर में सामने आया है। जो कि नगर पंचायत में ही आता है। यहां एक पति की मौत की खबर जैसे ही उसकी पत्नी ने सुनी, उसने भी दम तोड़ दिया। मिली खबर के मुताबिक पति का नाम मोहन पंडित और पत्नी का नाम जीतनी देवी है। दोनों की आयु क्रमशः 70 और 67 साल है। इस तरह हुई पति की मौत 
लोगों ने बताया कि मोहन पंडित की तबीयत खराब हो गयी थी। उसे दिल की बीमारी थी। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे एक दिन पहले रांची के रिम्स में रेफर किया गया था। लेकिन रांची ले जाने के दौरान रास्तें में ही मोहन पंडित चल बसे। यह खबर जैसे ही गांव में उसकी पत्नी ने सुनी, वो बुरी तरीके से विलाप करने लगी। रोते-रोते अचानक उसके मुंह से आवाज का निकलना बंद हो गया। लोगों ने उसकी कलाई पकड़कर देखा तो पता चला कि उसका भी दम निकल चुका है। दरअसल जीतनी देवी को पति की मौत की खबर सुनकर गहरा आघात लगा था, जिससे वो भी चल बसी। दोनों पति-पत्नी की अर्थी एक साथ निकाली गयी। जीतनी देवी और  मोहन पंडित को एक बेटा और दो बेटियां हैं। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N