logo

UPSC सिविल सर्विस का रिजल्ट जारी, टॉप 4 में लड़कियों ने जमाया कब्जा, इशिता किशोर टॉपर

UPSAC_5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट आज मंगलवार को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। जिसमें इशिता किशोर ने पहला स्थान प्राप्त की है। दूसरे नंबर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं।

 

UPSC में 933 अभ्यर्थियों का हुआ सिलेक्शन

सिविल सेवा परीक्षा  में 933 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्लूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गयी है। जो छात्र इंटरव्यू में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गयी है।

टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

सिविल सेवा परीक्षा  में टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट सिलेक्ट किए गए। जिसमें इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अहमद, अनिरुद्ध यादव, कनिका गोयल, राहुल श्रीवास्तव शामिल हैं।

UPSC ने 1011 पदों के लिए निकली भर्ती
मालूम हो कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने तीन  चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वहीं, UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT