logo

टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा, सरकार को जयराम महतो से नहीं है कोई डर 

MATHURA.jpg

चंदनकियारी
झारखंड में करम पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को चंदनकियारी प्रखंड के बौआ डूंगरी में करम महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न गांवों की प्रतिभाओ ने करम महोत्सव में पहुंचकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। वहीं पूर्व मंत्री सह टुण्डी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो और जेबीकेएसएस के क्रांतिकारी नेता जयराम महतो एक साथ करम महोत्सव पहुंचे। दोनों ने स्व विनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया। मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि करम पर्व हमारी सास्कृतिक एकता का प्रतीक है। इसकी रक्षा की जानी चाहिये। उसके बाद जेएमएम के केन्द्रीय महासचिव संतोष रजवार ने अपने विचार रखे। इस बीच जनता जयराम महतो जिन्दाबाद का नारा लगाने लगी।

20 साल से हो रहा है महोत्सव 

अतंतः जयराम महतो के विचार रखने के बाद संतोष रजवार ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मासस के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी ने कहा कि करम पर्व हमारी सांस्कृति की पहचान है। विधायक मथुरा प्रसाद ने कहा कि ये महोत्सव आज बीस साल से हो रहा है। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि सरकार को जयराम महतो से कोई डर नहीं हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक उमाकांत रजक, दुलार महतो, गोराचांद महतो, राजकुमार सिंह, मन्टु लाल महतो, पार्वती चरण महतो, जेडी महतो, कालीचरण महतो, आदि उपस्थित थे।