logo

आज राष्ट्रपति के झारखंड दौरे का दूसरा दिन, पहले खूंटी फिर रांची के कार्यक्रम में होंगी शामिल

draupadi1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। आज राष्ट्रपति खूंटी जाएंगी। वहां वो केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। खूंटी में द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगी। कार्यक्रम बिरसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया गया है। राष्ट्रपति विशेष हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगी। वहां सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी। 


आज ही लौट जाएंगी रांची
स्वागत कार्यक्रम के बाद केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। इसके बाद राज्यपाल का संबोधन होगा। राज्यपाल के संबोधन के बाद राष्ट्रपति कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। जिसमें वह महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ चर्चा करेंगी। इसके बाद रांची लौट जाएंगी। खूंटी में लगभग दो घंटे तक राष्ट्रपति रहेंगी। खूंटी में राष्ट्रपति की सुरक्षा में 1500 जवानों की तैनाती की गई है। 


ट्रीपल आईटी के कार्यक्रम में होंगी शामिल 
रांची पहुंचने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में आराम करेंगी। उसके बाद दोपहर 3:30 मिनट पर वो नामकुम स्थित ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहां से साढ़े पांच बजे दो राजभवन लौटेंगी। राजभवन में ही राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT