logo

आज राष्ट्रपति के झारखंड दौरे का आखिरी दिन, बेहद खास रही यह यात्रा

कपोे.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे का आज आखिरी दिन है। वह आज 10.45 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से 11.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उनकी दो दिन की यह यात्रा काफी खास रही। इस दौरे में झारखंड के प्रति उनका लगाव और प्रेम देखने को मिला। राष्ट्रपति ने भव्य हाईकोर्ट का उद्घाटन किया। इसके अलावा खूंटी में महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भी शामिल हुई। वह ट्रीपल आईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुईं। 109 छात्र छात्रों को डिग्री दी। आज अपने वह विशेष विमान से दिल्ली जाएंगीउन्होंने झारखंड में जो दो दिन बिताए वह बेहद खास रहा। उन्होंने खूंटी में आदिवासी महिलाओं से सीधा संवाद किया। कल वह खूंटी में बोलती दिखीं कि झारखंड की आदिवासी महिलाएं बाकी राज्यों की आदिवासी महिलाओं से एक-दो कदम आगे हैं। लेकिन उन्होंने झारखंड की स्थिति को लेकर चिंता भी जाहिर की। कहा यहांं एक मुख्यमंत्री को छोड़कर बाकी सीएम आदिवासी रहे लेकिन झारखंड का विकास नहीं हुआ जितना होना चाहिए। यह देखकर दुख होता है।

रगो में दौड़ता है झारखंड का खून

न्होंने कहा कि मैं भले ओड़िशा से हूं लेकिन मेरे अंदर झारखंड का खून दौड़ता है। उन्होंने झारखंड से अपने रिश्ते के बारे में भी सबको बताया और कहा कि झारखंड की मंत्री जोबा मांझी जिस घर की बहू हैं उस घर की मेरी दादी भी हैं। आज वह इस दुनिया में नहीं हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इसी धरती का राज्यपाल भी बनया गया और आज इसी धरती पर मेहमान बनकर आई हूं। कल के संबोधन में राष्ट्रपति ने अपने बचपन के दिन को भी याद किया और बताने लगी कि कैसे वह बचपन में महुआ चुनने जाया करती थी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT