logo

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके आत्मविश्वास को नये सिरे से गढ़ना होगा: बंधु तिर्की 

BANDHU.jpeg

रांची 
पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की आज मांडर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय, परंपरा और संस्कृति के साथ ही पूरे झारखंड में महिला सशक्तिकरण की भावना यहां की जड़ में समाहित है। और इसकी अवहेलना वास्तव में पूरे झारखंड से विश्वासघात है। तिर्की ने कहा कि महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनने के लिए उनके आत्मविश्वास को नये सिरे से गढ़ना होगा। वे आज मांडर प्रखंड के नरकोपी बजरा जतरा टाड़ मैदान में महिला सशक्तिकरण पर मंदरो और सरवा पंचायत के ग्रामीणों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें- सीएम हेमंत को चौथा समन, ED ने 23 सितंबर को किया तलब

इस बात पर निर्भर करती है आदिवासियों की पहचान 
कहा कि आदिवासियों, मूलवासियों और दलितों की पहचान की सुरक्षा इस बात पर निर्भर है कि हम महिलाओं से कैसा व्यवहार करते हैं। उन्हें कितना महत्व देते हैं। उन्होंने बैठक में महिलाओं को उनके संगठन की मजबूती के विषय में जानकारी की। साथ ही यातनाओं एवं प्रताड़ना का मुक़ाबला करने के विषय में विस्तार से बताया गया।   तिर्की ने महिलाओं को उत्साहित किया और सभी से परस्पर सहयोग की अपील की। बैठक में मंदरो पंचायत अध्यक्ष सोम्बरा उरांव, सरवा पंचायत के अध्यक्ष बलदेव उरांव, अल्मा, माधुरी, ऊषा, नसीमा खातून, प्यारी आदि के साथ ही भारी संख्या में लोग मौजूद थे। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N