logo

JMM ने लोहरदगा जिला अध्यक्ष की घोषणा की, मोजमिल अहमद को तीसरी बार जिम्मेदारी  

LOHAR0024.jpg

लोहरदगा
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय कमिटी ने लोहरदगा जिला अध्यक्ष पद पर मोजमिल अहमद को लगातार तीसरी बार नियुक्त किया है। इसके अलावा, तिवारी उरांव को जिला उपाध्यक्ष और अनिल उरांव को जिला सचिव बनाया गया है।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मोजमिल अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिले में झामुमो को और मजबूत किया जाएगा और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest