logo

कृषि मंत्री के नेतृत्व में टीम केरल कृषि विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, फार्म मैकेनिज्म की आधुनिक तकनीक की ली जानकारी

BADAL5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अपने विभाग के अधिकारियों के साथ केरल के भ्रमण में हैं। इस बीच उन्होंने शनिवार को केरला कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। जहां उन्होंने कृषि के क्षेत्र में हो रही नवीन तकनीक के प्रयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी ली। इसके साथ ही वे एग्री बिजनेस सेंटर भी गए, जहां पर वे केरला एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के द्वारा विभिन्न प्रकार के नवीन तकनीक से भी रूबरू हुए। जिसमें केंद्र के प्रभारी ने उन्हें कृषि से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई तकनीक के द्वारा केरला में उत्पादित विभिन्न फल और सब्जियों का प्रसंस्करण करते हुए वैल्यू एडिशन के साथ प्रोसेस प्रोडक्ट तैयार करके बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। भ्रमण के दौरान मंत्री बादल पत्रलेख ने विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि शोध संस्थान का भी दौरा किया। जहां उन्होंने नई तकनीक के साथ मसाला और अन्य कृषि उत्पाद कैसे तैयार किया जाता है उसकी तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद वे विश्वविद्यालय के अंतर्गत फार्म मैकेनिज्म की आधुनिक तकनीक की भी जानकारी ली।

केरला विश्वविद्यालय का 1972 में हुआ गठन

मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख ने केरला विश्वविद्यालय की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में केरला विश्वविद्यालय देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में एक है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो झारखंड सरकार भी यहां के नवीन तकनीक का सहारा लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यही नहीं वहां के किसानों को इसी प्रकार से प्रशिक्षण देने का काम भी हम करेंगे। बताया गया कि केरला विश्वविद्यालय का गठन 1972 में हुआ है। विश्वविद्यालय 1200 एकड़ भूमि में अवस्थित है, कृषि महाविद्यालय के अतिरिक्त 7 कृषि विज्ञान केंद्र एवं 15 कृषि शोध संस्थान संचालित हो रही है। दौरे के दौरान विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीक, कृषि निदेशक चंदन कुमार उपनिदेशक गव्य मनोज तिवारी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT