logo

जंतर-मंतर पर पिछले 14 दिनों से बिलख रही हैं देश की बेटियां, सरकार मौन- आभा सिन्हा  

ABHA3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत अपनी बेटियों के साथ खड़ा है और मैं एक इंसान के रूप में निश्चित रूप से हमारे पहलवानों के साथ खड़ी हूं। कानून सभी के लिए एक है। शासक का कानूनइन सेनानियों की गरिमा पर कब्जा नहीं कर सकता। ये बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने रविवार को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कि देश की बेटियों के सम्मान को इस तरह से ठेस पहुंचाना बेहद शर्मनाक है। कहा कि आप उन पर हमला कर सकते हैं, लेकिन उनके हौसले को नहीं तोड़ सकते। लड़ाई सही है और लड़ाई जारी रहेगी। हमारे पहलवानों को चोट पहुंचाने की हिम्मत न करें, देश उनके आंसू देख रहा है और देश आपको माफ नहीं करेगा।

रोने को मजबूर है बेटियां

आभा सिन्हा ने कहा कि देश की बेटियां जब वर्ल्ड चैपियंस पदक जीतते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। लेकिन, अब उन्हें रोने को मजबूर कर रहे हैं। पिछले 14 दिनों से देश की बेटियां बिलख रही हैंलेकिन, सरकार मौन है और पुलिस उनके साथ नाइंसाफी कर रही है। वहीं, उन्होने मोदी सरकार से पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग की है।

पहलवान बेटियों को मिले न्याय

सिन्हा ने महिला पहलवानों को देश का अभिमान बताते हुए कहा कि इन पहलवान बेटियों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से देश के लिए मेडल लाकर राष्ट्र का तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है। लेकिन, जंतर-मंतर पर आंसू बहा रही महिला खिलाड़ियों के साथ जो कुछ हुआ पूरा देश उससे बहुत दुखी है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं। वे चौंपियन हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को विरोध करने वाले पहलवानों के साथ खड़ा होना चाहिए। वहीं, आभा सिन्हा ने कहा कि दोषी को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए, भले ही उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो। न्याय की जीत होनी चाहिए। सच्चाई की जीत होनी चाहिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT