logo

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं महागामा विधायक दीपिका पांडे

DEEPIKA.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

आज कर्नाटक में जन-जन की सरकार ने शपथ ली है, जिसका सिर्फ राज्य की जनता के सर्वांगीण विकास से सरोकार है। ये बातें महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह शनिवार को कही। वे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई। उन्होंने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल के लिए समस्त कर्नाटकवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मालूम हो कि कर्नाटक में डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। जबकि सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT