logo

अब 17 अप्रैल को छात्र करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, 18 को मशाल जुलूस और 19 को झारखंड बंद 

1723.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
8 अप्रैल को झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेरने वाले थे लेकिन 6 अप्रैल को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया। इस कारण छात्रों ने 8 अप्रैल को सीएम आवास घेरने का फैसला बदल दिया है। छात्रों ने बताया है कि अब 17 अप्रैल को वह सीएम आवास का घेराव करेंगे। 18 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेंगे और 19 अप्रैल को झारखंड बंद रहेगा। यह जानकारी खुद छात्रों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।दरअसल छात्रों का कहना है कि झारखंड के हर शख्स ने किसी न किसी रूप में जगरनाथ महतो को खोया है। वह छात्रों के लिए खासकर अभिभावक तुल्य थे। उन्होंने हमेशा युवाओं का साथ दिया है। नियोजन नीति, 1932 जैसे मुद्दों पर जगरनाथ महतो खुलकर अपना पक्ष रखते आए हैं और छात्रों का समर्थन भी किया है। इस कारण उनके निधन के तुरंत बाद इस तरह की का घेराव प्रदर्शन करना मानवीय तौर पर सही नहीं है। छात्रों ने आगे कहा कि जगरनाथ महतो के सपने को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। हम उनके 1932 खतियान के सपने को पूरा कर के रहेंगे। वह माटी पुत्र थे। हमेशा झारखंडी हित की बात करते थे। अब उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब 1932 लागू होगा और स्थानीय नीति आधारित नियोजन नीति लागू होगा।