logo

पलामू में तालाब में डूबी 2 सगी बहनें, नहाने के दौरान हुआ हादसा

a19.jpeg

पलामू:

झारखंड के पलामू में 2 लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका सगी बहनें थीं। कहा जा रहा है कि दोनों बहनें तालाब में नहाने के लिए उतरी थीं तभी गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हो गया। पूरा मामला पलामू के नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र की है। 

जंगल में खुखड़ी चुनने गई थीं बहनें
स्थानीय लोगों ने बताया कि 9 और 12 वर्ष की दोनों सगी बहनें खुखड़ी चुनने जंगल में गई थीं। इसी दौरान दोनों तालाब में नहाने के लिए उतरीं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ। दोनों बहनें नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत मायापुर गांव की रहने वाली थीं। 

शाम तक घर नहीं लौटी तो पता चला
परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब जंगल में खुखड़ी चुनने गईं दोनों बहनें देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर आसपास के इलाकों में खोजबीन की। रात को दोनों का शव तालाब में मिला। ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों का शव तालाब से निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है या नहीं, फिलहाल इस बात की सूचना नहीं है। सगी बहनों के मौत से गांव में मातम है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N