logo

बहन जलती रही, भाई बनाता रहा वीडियो, जानें क्या है मामला

JALTI_TASWEER.jpg

द फॉलोअप डेस्क

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग ली और आत्मह्ताय करने की कोशिश की। जिस वहज से महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसे बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि महिला का भाई उसे बचाने के बजाए उसके जलने का वीडियो बना रहा था। इसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

मामला कुएं पर कब्जे से है जुड़ा

जानकारी के मुताबिक यह मामला एक कुएं पर कब्जे से जुड़ा हुआ है। कब्जे को लेकर पार्षद के पति का पड़ोसी युवती से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगी। वहीं, महिला का भाई उसे बचाने के बजाए वीडियो बनाने लगा। वहीं, पूरी घटना पार्षद के घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जानकारी के मुताबिक रामचंद्र मिशन क्षेत्र के वार्ड के फत्तेपुर रेती से पार्षद प्रतीक्षा गुप्ता के पति पवन गुप्ता के मकान के सामने कुआं है। जिसको लेकर उनका पड़ोसी सुंदरलाल से काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार को कुआं पर सुमन गुप्ता नाम की महिला पूजन करने गई थी। जहां सुंदरलाल की बेटी सरोज यादव से विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया है कि जिसके बाद महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगी। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाना ले गई। मामले के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रविंद सिंह ने बताया कि महिला ने अपने स्वजन की मौजूदगी में आग लगाई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कर्रवाई की जाएगी।

पड़ोसी ने उसे धमकाया था- पीड़िता

मामले के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़िता सरोज ने अपने भाई के कथित तौर पर कहने पर यह कदम उठाया। उनके पड़ोसी पवन गुप्ता की पत्नी प्रतीक्षा हाल ही में पार्षद चुनी गई थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी पवन ने उसे धमकाया था। पीड़िता के मुताबिक पत्नी के पार्षद चुने जाने पर पवन अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा था। रविवार को पीड़िता की मां उर्मिला की पवन से बहस हो गई थी। इसके बाद पवन ने पुलिस को झगड़े के बारे में सूचित किया। उर्मिला ने कहा कि जब पुलिस मुझे और मेरे पति को थाने ले गई, तो मेरी बेटी परेशान हो गई और उसने खुद को मारने की कोशिश की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT