logo

घरेलु विवाद में धारदार हथियार से पत्नी ने की पति की हत्या, थाना में किया सरेंडर

HATYA11.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चक्रधरपुर के हतनाबेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी। जिसके बाद शनिवार की सुबह पत्नी खुद थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी ली। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई। घटना टोकलो थाना अंतर्गत हतनाबेड़ा गांव की है।

 

ग्रामीणों के समझाने के बाद भी वे नहीं माने

घटना के संबंध में टोकलो थाना प्रभारी विल्सनगुड़िया ने बताया कि घरेलु विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक 42 वर्षीय बुधराम सामड का कुछ वर्ष पहले सीमा होनहागा के साथ शादी हुई थी। लेकिन, दोनों अकसर झगड़ते रहते थे। हालांकि, पड़ोस के लोग दोनों को काफी समझाते थे। लेकिन, दोनों नहीं माने, शुक्रवार की रात दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारधार हथियार से पति के सिर और गर्दन पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, शनिवार की सुबह पत्नी ने खुद को थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT