logo

स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, मंत्री से लेकर विधायक तक ने जताया शोक

SIHSHAK.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सिमडेगा में शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। मृतक की पहचान रेशमा बा के रूप में हुए। वह जोराम स्कूल में पदस्थापित थी। घटना के संबंध में बताया गया कि शिक्षिका घर से स्कूल जा रही थी। इस दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना की सूचना जिले के शिक्षक, पदाधिकारी और परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं, शिक्षिका की मौत के बाद शिक्षकों में शोक की लहर है।

लोगों ने परिजनों का बंधाया ढांढस

इधर घटना की सूचना पर सांसद अर्जुन मुंडा, विधायक भूषण बाड़ा, विधायक विक्सल कोंगाड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा, जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, जिप उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज, सहित अन्य ने शिक्षिका रेशमा बा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही परिजनों का ढांढस बंधाया है। इसके साथ ही उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं, परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT