logo

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने धरना स्थल पर मनाया करम पर्व, 81 दिन से राजभवन के पास बैठे हैं कर्मी

karam_11.jpg

रांची 

राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज 81वें दिन भी जारी है। आज धरना स्थल पर ही पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने कर्म पर्व मनाया। इसमें सैकड़ों की संख्या में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के भाई-बहन उपस्थित हुए। प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद ने बताया कि हम सभी की मांग झारखंड सरकार जल्द से जल्द पूरी करे। चुनाव में जो वादा किया गया था उसे पूरा किया जाये। जब तक मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा।

4 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय का घेराव 

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया कि 4 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय का घेराव किया जाएगा। इसमें 8000 पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक के परिवारजन भी शामिल होंगे। हम  मंत्रालय का घेराव तब तक करेंगे जब तक कि हमारे प्रतिनिधिमंडल से वार्ता नहीं हो जाती है। सभी पर्व त्योहार धरना स्थल पर ही मनायेंगे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, प्रभात,अनिल ठाकुर, बालदेव करमाली, विभा रानी, राजेंद्र नायक, बाल गोविंद महतो, संजय नायक, आशीष, बिरेंदर, सुबोध, सुमित, अजय महतो, समीर सोहेल, अकबर, किरण, सावित्री, बबिता एवं सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।