logo

कोडरमा में बारात से लौट रही गाड़ी हादसे का शिकार, एक की मौत, 8 लोग घायल

KODARMA.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कोडरमा के पिपचो में सोमवार की सुबह शादी समारोह से लौट रहे एक बाराती गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जबकि, 8 लोग घायल हो गए। वहीं, आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही दो लोगों की हालत को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बारात बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बुचई से नंदेडीह गई थी। घटना जयनगर थाना अंतर्गत पिपचो की है।

दो गंभीर रुप से घायल लोगों को रिम्स रेफर      

जानकारी के मुताबिक शादी समारोह से लौटने के दौरान सोमवार को अहले सुबह करीब 5 बजे गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई।  मृतक की पहचान अनीष कुमार (14 ) के रूप में हुई है। घायलों में सागर यादव और वीरेंद्र यादव की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में बुचई के रहने वाले घायलों में सुरेश यादव , सुरेंद्र यादव , धीरज कुमार , सवारी वाहन का चालक लक्ष्मण यादव नरपत यादव, सागर यादव , गिरिडीह के सरिया निवासी वीरेंद्र यादव , संतोष शर्मा एवं अमित यादव शामिल हैं।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT