logo

लापरवाह अफसरों का ध्यान खींचने के लिए झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स के सदस्यों ने अपनाया ये तरीका...

rain11.jpg

रांची 
शहर के अधिकारी सड़क पर निकलें और लोगों की समस्याओं को नजदीक से जानें। इसी संदेश के साथ आज झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल और इसके अन्य सदस्य राजधानी की सड़कों पर निकले। लगभग सभी जगह की सड़क पानी में डूबी हुई मिली। सदस्यों ने रांची के पंडरा, पंचशील नगर का भ्रमण किया और जल जमाव की समस्या से अवगत हुए। इस दौरान आम लोगों के साथ पानी में पैदल चलकर सदस्यों ने अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर खींचने का प्रयास किया। 

कहां अधिक खराब है सड़कों की हालत 

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने नगर विकास विभाग की शिकायत करते हुए कहा कि रांची जल जमाव के कारण वेनिस शहर बन गया है। रांची विधायक हम लोगों को बताएं कि हम पैदल चलने वाले लोग हैं। नाव की सवारी करने वाले नहीं। नगर विकास विभाग से अनुरोध किया कि जल्द ही इस समस्या को समाधान किया जाये। इस बाबत आदित्य जयसवाल ने कहा कि यह हालत सिर्फ पंडरा या पंचशील नगर की नहीं बल्कि पूरे शहर की है। चाहे मेन रोड हो, हरमू रोड हो या अपर बाजार हो, सदर अस्पताल के आसपास का इलाका हो या डंगरा टोली हो। हर जगह यही स्थिति बनी हुई है। मौक़े पर राजीव चौरसिया, विवेक धान, प्रदुमन यादव एवं अन्य लोग मौजूद थे।