logo

रांची पुलिस ने अपहृत छात्रा को दिल्ली से किया बरामद, गिरफ्त में आरोपी

APHARAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची पुलिस ने अपहृत छात्रा को दिल्ली से बरामद किया। इसके साथ ही आरोपी वाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक 40 दिन पहले युवक ने छात्रा को लेकर दिल्ली भाग गया था। जिसके बाद 31 मार्च को परिजनों द्वारा रांची के डोरंडा थाना में वाहिद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस छात्रा की बरामदगी और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। वहीं, पुलिस ने छात्रा को दिल्ली से बरामद कर लिया और साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर रांची लाने की तैयारी में हैं।

वाहिद से डरी सहमी रहती थी छात्रा

मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची हिंदपीढ़ी के रहने वाला वाहिद अकसर छात्रा के साथ छेड़खानी करता था। इसके साथ ही उसे बहलाने फुसलाने की कोशिश करता था। छात्रा एक निजी संस्थान ट्यूशन पढ़ती थी। इस बात की जानकारी जब छात्रा के पिता मिली तो उन्होंने बेटी को समझाया। बताया गया कि छात्रा वाहिद से डरी सहमी रहती थी। यहां तक के वाहिद ने छात्रा के पिता को फोन पर उसकी बेटी को मारने की धमकी भी दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। वहीं, छात्रा को 40 दिन बाद पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।   

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT