logo

जामताड़ा : विधायक के प्रयास से प्रियंका मुर्मू को मिला नई जिंदगी, कहा- बिटिया को बनाऊंगा डॉक्टर

IRFAN21.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं। ये बात जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने 2 अप्रैल रविवार को कही। दरअसल, विधायक के अथक प्रयास से मासूम बच्ची प्रियंका मुर्मू को नहीं जिंदगी मिली है। जानकारी के मुताबिक विधायक ने हर संभव प्रयास कर बिटिया का इलाज रांची में कराया और सकुशल वापस जामताड़ा भेजने का काम किया। जब बिटिया प्रियंका मुर्मू पूरी तरह से स्वस्थ हो गई तो  उसका पूरा परिवार और गांव वाले विधायक के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि आपने जो हमारे परिवार के लिए किया है उसे जीवन भर नहीं भूल सकता। आपने हमारी बेटी को एक नई जिंदगी देने का काम किया।  

   

यह भी पढ़ें: 7 साइबर अपराधियों को अदालत ने सुनाई सख्त सजा, 2 को उम्रकैद के साथ 47 लाख का जुर्माना

मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं

मौके पर इरफान अंसारी ने कहा कि मैं पहले एक डॉक्टर हूं फिर विधायक। उन्होंने कहा कि मैं निस्वार्थ भावना से लोगों की सेवा करता हूं। क्योंकि मेरा मानना है कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं। मैं बिना किसी भेदभाव के सभी को एक साथ लेकर चलने का काम करता हूं। प्रियंका मुर्मू सिर्फ आपकी ही नहीं बल्कि मेरी भी बेटी है और मैं इसे खूब पढ़ा लिखा कर एक अच्छा डॉक्टर बनाऊंगा ताकि यह भी समाज की सेवा कर सके। वहीं, उन्होंने कहा कि मैंने अपना पूरा जीवन आप लोगों के नाम कर दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT