logo

मन की बात के 100वां एपिसोड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के जन जन को उनकी ताकत का कराया अहसास- दीपक प्रकाश

DEEPAK6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के जन जन को उनकी ताकत का अहसास कराया, उसे महिमामंडित भी किया। भारत के अमृत काल में प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया चरैवेति-चरैवेति का मंत्र ही भारत को विश्वगुरु के पद पर आसीन करेगा। ये बातें भाजपा प्रदेश अध्य़क्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में रविवार को कही। उन्होंने कहा कि मन की बात हर भारतीय को अपनी संस्कृति, परंपरा, ज्ञान, विज्ञान, धर्म अध्यात्म पर गर्व करना सिखाती है। अपनी सकारात्मक को देश समाज की सेवा में जुड़ने को प्रेरित करती है। इस अवसर पर दीपक प्रकाश खिजरी विधानसभा क्षेत्र के महिलौंग स्थित जतरा टांड़ में छोटानागपुर सरना समिति द्वारा आयोजित मन की बात के 100वें संस्करण के श्रोता बने। जहां जनजाति समाज की 2000 से ज्यादा भाई बहन पारंपरिक भेष भूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ में प्रदेश महामंत्री एवं छोटा नागपुर सरना समिति के संरक्षक डॉ प्रदीप वर्मा, एवम पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, समिति के अध्यक्ष बिरसा पाहन, टाटीसिल्वे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, नामकोम मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा भी उपस्थित थे।  

कार्यक्रम कर्म ही पूजा है का संदेश देता है- बाबूलाल

भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तिसरी प्रखंड अंतर्गत मनसा डीह उच्च विद्यालय प्रांगण में मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कर्म ही पूजा है का संदेश देता है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से इसे साकार किया है। जनता जनार्दन की पूजा में उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को पुष्पहार बना लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के कोने कोने से छिपी प्रतिभाओं को उजागर किया, उसे महिमा मंडित किया और प्रेरित कर भारत माता की सेवा में जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत के लिए कर्तव्यबोध ही मां भारती की पूजा है।

100वां संस्करण गागर में सागर के समान

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने हिनू स्थित बूथ संख्या 405 पर मन की बात सुने। जिसके बाद उन्होंने कहा कि 100वां संस्करण गागर में सागर के समान है। उन्होंने कहा कि 30मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने कार्यक्रम की महत्ता बताई, सफल आंदोलन की चर्चा की, एक भारत श्रेष्ठ भारत को उजागर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 100वें संस्करण में बढ़ता भारत ,बदलता भारत के साथ स्वाभिमानी भारत और आत्म निर्भर भारत का भी संदेश दिया।

सबका साथ, सबका प्रयास मंत्र को साकार करने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है कार्यक्रम

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी धनबाद में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के श्रोता बने। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी का सबका साथ, सबका प्रयास उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बना। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से पिछले 9 वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण सामाजिक आंदोलन सफल हुए। चाहे वो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान हो, स्वच्छता अभियान हो,पर्यावरण संरक्षण की बात हो, कोरोना प्रबंधन या टीकाकरण अभियान हो,जल संरक्षण,अमृत सरोवर निर्माण हो,खिलौना निर्माण  घरेलू उद्योग के रूप में विकास हो, घरेलू पर्यटन का बढ़ावा हो, हर घर तिरंगा अभियान हो सभी एक आंदोलन बनकर देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास में आम जन की सहभागिता बढ़ी है। मन की बात कार्यक्रम सबका साथ, सबका प्रयास मंत्र को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

धार्मिक एवं ऐतिहासिक में कार्यक्रम हुआ आयोजित

झारखंड के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल जिसमें भगवान बिरसा मुंडा का गांव उलिहातू सहित बाबा बैजनाथ मंदिर देवघर,टांगीनाथ मंदिर,आंजन धाम,जगन्नाथ मंदिर,रांची,पहाड़ी मंदिर, छिन्मस्तिका मंदिर रजरप्पा,सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों रांची विश्वविद्यालय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय,साईनाथ विश्वविद्यालय,सरला बिरला विश्वविद्यालय, मेकॉन,सेंट्रल यूनिवर्सिटी, राधा गोविंद विश्वविद्यालय , आई एस एम धनबाद, अरका जैन विश्वविद्यालय,वनांचल डेंटल कॉलेज,शारदा ग्लोबल स्कूल रांची आदि में मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

चंदनक्यारी में 5000 से अधिक दलित समाज के भाई बहनों ने मन की बात को सुना

बोकारो जिलांतर्गत चंदनक्यारी में आयोजित मन की बात कार्यक्रम 5000 से अधिक दलित समाज के भाई बहनों ने मन की बात को सुना। यह स्थल आज के प्रसारण का मुख्य हिस्सा बना। वहीं, प्रदेश में कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान,बबन गुप्ता,कुमार अमित,सुनीता सिंह, डॉ संजय ,अमिताभ धीरज की प्रमुख भूमिका रही। प्रदेश में अपने अपने क्षेत्र स्थित स्थानों पर पार्टी के सांसद, विधायकगण ,ग्रामीण एवं नगर निकाय क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, पार्टी के बूथ से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय दायित्वधारी पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष गण,जिला प्रभारी गण,मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी,मोर्चों के पदाधिकारी सहित 11लाख से ज्यादा कार्यकर्ता एवं आम जनता ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को प्रत्यक्ष रूप में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर सुना।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT