logo

प्रधानमंत्री मोदी देश के लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म कर रहे हैं- अविनाश पांडे

cong4.jpg

द फॉलोअप डेस्क

प्रधानमंत्री मोदी देश के लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म कर रहे हैं। देश की एजेंसियों का दुरूपयोग कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। ये बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे 6 अप्रैल गुरुवार को डाल्टनगंज में जय भारत सत्याग्रह सभा कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के 4 जज सड़क पर आकर प्रेस कांफ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दो सवाल पूछे थे कि अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं। यह पैसा कहां से आया। प्रधानमंत्री मोदी जी का अडानी से क्या रिश्ता है। उन्होंने तथ्यों के साथ अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई। सत्र के दौरान विपक्ष के नेता जेपीसी की मांग करते रहे। लेकिन मोदी ने एक नहीं सुनी बल्कि सत्ता पक्ष के सांसद सत्र को नहीं चलने दिया।  भाजपा वाले अडानी को बचाना चाहते है बहुत ही दुभायपूर्ण है। बता दें कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 1950 किलोमीटर राज्यव्यापी कार्यक्रम की "जय भारत सत्याग्रह यात्रा" गुरुवार को पलामू पहुंची। डाल्टनगंज के टाउन हॉल में जय भारत सत्याग्रह सभा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।  

यह भी पढ़ें: राज्यपाल राधाकृष्णन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, राज्य के विकास से संबंधित मामलों पर की चर्चा

हम सब की जिम्मेदारी है अपने लोकतंत्र और संविधान की करें हिफाजत

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की आज देश का संविधान खतरे में है देश में अराजकता का माहौल है हम सब की जिम्मेदारी बनती है की अपने लोकतंत्र और संविधान की हिफाजत करें।  हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर इस देश को आजाद कराया। किसी भी कीमत पे लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे। हमारे नेता राहुल गांधी देश में आपसी भाईचारगी बनी रहे इस की लड़ाई लड़ रहें हैं।  संसद में जनता की आवाज बनकर मोदी से अडानी के रिश्ते एम उनके द्वारा किए गए घोटाले पर सवाल पूछा तो पूरी केंद्र सरकार एम बीजेपी बौखला गई।  मोदी और अमित शाह जितना भी साजिश कर लें, राहुल गांधी जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे।  उनकी आवाज को कोई दबा नहीं सक्ता है।  ना हम डरे थे ना नाडरेंगे।  निरंतर देश की जनता के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी से मोदी और उनकी सरकार डर गई है। उन्होंने कहा कि मोदी 2014 से जनता के आंखों में केवल सपना देखा रहे है और काम अडानी के लिए कर रहे हैं।  रेल, एअर पोर्ट,पोर्ट , स्टेडियम सभी सेक्टर को अदानी के हवाले कर दिया और युवाओं को केवल सुनहरे सब्जबाग।

राहुल गांधी ने नफरत, बेरोगरी, महंगाई और भूखमरी पर उठाया सवाल  

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा की राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में  नफरत, बेरोगरी, महंगाई और भूखमरी की आवाज उठाया। जब सांसद में अडानी प्रकरण पर नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा तो केंद्र सरकार और बीजेपी तिलमिला गई। जिस की वजह से आनन फानन में राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करवाक र उनका बंगला खाली करवाने का नोटिस दे दिया। नरेंद्र मोदी विपक्षियों को डराना चाहते है। लेकिन, हमारे नेता राहुल गांधी डरेंगे नहीं, देश की जनता के हित में लड़ाई लड़ती रहेंगे।

पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी सभा को किया संबोधित

कार्यक्रम में शहजादा अनवर , विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठीस पूर्व विधायक बिट्टू सिंहस प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपूस प्रवक्ता डॉक्टर एम तौसीफस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने संबोधित किया। मंच का संचालन प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू, स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक, धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने किया। कार्यक्रम के संबंध में बताया गया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अगले 13 दिनों में प्रदेश के सभी 24 जिलों में आयोजित जय भारत सत्याग्रह यात्रा में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में शामिल रहे कार्यकर्ता

कार्यक्रम में रामाशीष पांडे, जीवन सिंह, लक्ष्मी तिवारी, दीनानाथ तिवार, पूर्णिमा पांडे, पप्पू अजहर, विनोद तिवारी, गुप्तेश्वर पांडे, शेयामनारायण सिंह, बिसराम दुबे,,मिथलेश सिंह, राजेंद्र अग्रवाल ,जितेंद्र कमला पूरी, मुन्ना खान, रूदर शुख्ला, सिद्धनाथ, अमरनाथ तिवारी, कामेश्वर तिवारी ,राजेश चौरसिया, सुरेश पाठक, ईश्वरी सिंह, संतोष चौबे, विद्या सिंह, चेरो भिखारी राम, नफीस खान, सोनू खान, विजय अग्रवाल, सत्यनारायण तिवारी, रिजवान खान, अशोक पासवान, देवान शुक्ला, साकेत सिंह, हर्ष शाहनी, मुकेश सिंह, सतेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे l

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT