logo

झारखंड में राष्ट्रपति का दौरा हुआ खत्म, राज्यपाल ने भेंट की प्रतीक चिन्ह

ीे्ज.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उन्हें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही कई अधिकारी पहुंचे थे। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर उनको धन्यवाद कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनको शॉल ओढ़ाकर उनका अभिवादन किया और भगवान बिरसा मुंडा की एक तस्वीर भी भेंट की। झारखंड से मिले प्यार और सम्मान पर राष्ट्रपति काफी प्रसन्न दिखीं।