logo

दूषित हुआ तालाब का पानी, जन जागरण अभियान चलाकर सरकार को जगा रहे रांचीवासी

RANCHI2.jpg

 द फॉलोअप डेस्क

रांची झील बचाओ समिति के बैनर तले आज रविवार को झील बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची के आस पास जितनी झीलें हैं वे लगातार दूषित हो रहा है। सरकार पानी की समस्या पर प्रत्येक वर्ष करोड़ो खर्च करती है। लेकिन, करोड़ो खर्च करने के बावजूद शहर के अधिकतर तालाब दूषित हो रहा है। राजधानी के बीचोबीच पड़ने वाला बड़ा तालाब की भी स्थिति बद से बदतर हो गया है। शहर का गंदा पानी नाले के माध्यम से तालाब में गिराया जाता है। जिससे तालाब का पानी सड़ चूका है आसपास के लोगों को दूषित पानी की वजह से सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। तालाब के पास से गुजरने वाले लोगों को अपने चेहरे पर मास्क या कपड़ा का टुकड़ा डालना पड़ता है।

निगम की लापरवाही से प्रदूषित हो रहा बड़ा तालाब

जन जागरण अभियान के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा रांची नगर निगम की लापरवाही से शहर के अधिकतर तालाब दूषित हो रहा है। बताया की रांची की लगभग तीन लाख आबादी पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। शहर के नाले का गंदा पानी यहां प्रवेश हो रहा है। जिसकी वजह से पानी सड़ने लगा है और तालाब से गंदे बदबू आने लगे हैं। पानी सड़ने के वजह से महामारी का खतरा बन रहा है। आसपास के चापानल और कुएं में पानी प्रवेश के कारण पानी के लेयर पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यही वजह की हमलोग इसके बचाव के लिए लगातार पिछले 25 दिनों से रांची झील बचाओ जन जागरण अभियान चला रहें हैं। जिसे लेकर आज हमलोग रांची के बड़ा तालाब के पास इकठ्ठे होकर इस अभियान के माध्यम से सरकार का ध्यानकृष्ट करा रहें हैं। उन्होंने कहा कि तब तक अभियान को जारी रखेंगे जब तक इसका कोई हल न निकल जाए। कार्यक्रम में झील बचाओ समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के साथ बड़ा तालाब के असपास के स्थानीय लोग भी मौजूद रहें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/IgMHnUDDYLBDxlPX7oOXWz