logo

प्यार के बीच खड़ी हुई धर्म की दीवार, शादी से पहले पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया

lovers.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
हमारे देश में जाति और धर्म से बाहर शादी, टकराव का कारण बनती रही है। समाज में इन्हें लेकर आज भी बहुत कम स्वीकृति मिलती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के गोड्डा जिले में देखने को मिल रहा है। जहां लड़की पलामू की है और लड़का गोड्डा का है। इस मामले में लड़का अल्पसंख्यक समुदाय का है। जिसका नाम मो.फिरोज है, वहीं लड़की दूसरे धर्म की है। दोनों शादी करने के लिए गोड्डा कोर्ट पहुंचे थे लेकिन उससे पहले ही पलामू पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर आ गई है। 

यह भी पढ़ेंः- प्रेमी ने प्रेमिका को बारूद भरा होम थिएटर किया गिफ्ट, दूल्हा समेत 2 लोगों की मौत


डेढ़ साल है प्रेम प्रसंग
दरअसल पलामू जिला के एक थाना में लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद लोकेशन के आधार पर पलामू पुलिस गोड्डा कोर्ट परिसर पहुंची। लड़का और लड़की को नगर थाना क्षेत्र गोड्डा ले जाया गया। इसके बाद पलामू पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है लेकिन लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों का पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों के बीच प्रेम रांची में शुरू हुआ। मो. फिरोज रांची में एक कोचिंग में गणित का टीचर था। दोनों की जान पहचान एक स्टूडेंट के माध्यम से हुई थी। बुधवार को लड़का लड़की को लेकर अपने गांव गोड्डा के मेहरमा स्थित सुड़नी गांव ले गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इधर पुलिस का कहना है लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। इसलिए दोनों को लेकर आए हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT