logo

बारिश से तबाही : रांची के लालपुर में बीच सड़के से बह गया व्यक्ति, तीन थानों की पुलिस कर रही तलाश 

water.jpg

रांची 
राजधानी रांची के लोग लगातार हो रही बारिश से परेशान हैं। बारिश से लोगों का कहीं निकलना तो दुभर हो ही गया है, वहीं लालपुर में एक व्यक्ति सड़क पर तेज पानी बहाव में बह गया है। उसका कुछ अतापता नहीं चल रहा है। लालपुर थाना के साथ दो औऱ थानों की पुलिस को इस व्यक्ति की तलाश में लगाया गया है। व्यक्ति का नाम देव प्रसाद राम बताया जा रहा है। बता दें कि बारिश के कारण शहर की लगभग सभी जगह की सड़क पानी में डूबी हुई है। लालपूर के साथ स पंडरा, पंचशील नगर में खासा जल जमाव देखा जा रहा है। लोगों को कहीं जाने के लिए पानी में पैदल चलकर जाना पड़ रहा है। क्योंकि बारिश के कराण यातायात भी प्रभावित हुआ है। गौरतलब है कि शहर में सिर्फ पंडरा या पंचशील नगर की नहीं यही हालत कई औऱ स्थानों की है। चाहे मेन रोड हो, हरमू रोड हो या अपर बाजार हो, सदर अस्पताल के आसपास का इलाका हो या डंगरा टोली हो। हर जगह यही स्थिति बनी हुई है। 


 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N