logo

विश्व मजदूर दिवस : हमारे वीर श्रमिक अपनी मेहनत-लगन से देश की अर्थव्यवस्था का चला रहे हैं पहिया- सीएम  

HEMANT.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1 मई विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर कहा कि देश- विदेश का दूरस्थ स्थान हो या फिर कोई गांव या शहर हो।  हमारे वीर श्रमिक अपनी मेहनत, लगन और शक्ति से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में श्रमिकों की विकट समस्याओं को देख पूरा देश स्तब्ध रह गया था। वहीं, उन्होंने कहा कि आज झारखंड सरकार द्वारा राज्य के श्रमिक भाई-बहन और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य के सभी मेहनतकश श्रमिक हमारी प्राथमिकता में हैं। वहीं, उन्होंने विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम जीवन और श्रम शक्ति को अनेक-अनेक शुभकामनाएं दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT