logo

रघुवर दास के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने पहाड़ी मंदिर में काटा केक, कहा -वह दीर्घायु रहें यही कामना

paha.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर राज्य के भाजपा नेताओं की तरफ से उनको बधाई दी जा रही है। लेकिन रांची में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल ने खूबसूरत अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया है। उन्होंने पहाड़ी मंदिर में केक काटकर रघुवर दास का बर्थ डे सेलिब्रेट किया। मंदिर के मुख्य गेट पर बच्चों के हाथ से केक काटवाया। गरीबों के बीच फल वितरण कराया। इसके साथ ही स्लम बस्ती में जाकर गरीब बच्चों को पढ़ने-लिखने से जुडी़ चीजें भेंट की। साथ ही महिलाओं को साड़ी भी प्रदान की गई। इस दौरान संजय जायसवाल ने कहा कि वह आज कामना करने पहाड़ी बाबा के पास आए थे कि रघुवर दास फिर से मुख्यमंत्री बने क्योंकि वह जनहित में काम करते हैं। वह गरीब, दलित, पिछड़ो के नेता हैं। भगवान उनको लंबी आयु दे ताकि वह लोगों की सेवा करते रहे। बर्थ डे मनाने के दौरान भाजपा नेता ललित ओझा भी मौजूद थे।उन्होंने कहा कि रघुवर दास स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें ताकि देश और राज्य के जनता के बीच समाज सेवा करते रहे। 


सीएम ने दी बधाई 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी रघुवर दास को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है "राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @dasraghubar  जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं और जोहार। परमात्मा आपको सदैव स्वस्थ रखे और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।" बता दें कि आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भी जन्मदिन है सीएम ने उनको भी बधाई देते हुए लिखा है कि "केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @MundaArjun  जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं और जोहार। परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूँ"

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT