logo

मॉडल लव जिहाद मामले में मानवी को रांची आने का नोटिस, अब यहीं होगा मेडिकल टेस्ट 

jihad.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बिहार की एक मॉडल ने रांची के एक मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। पीड़िता मॉडल मानवी राज ने यश मॉडलिंग कंपनी के तनवीर पर आरोप लगाया है कि वह उसपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था और जबरन उसको शादी करने को कहता था। इस मामले में मानवी ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज करवाया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले को रांची के गोंदा थाने में ट्रांसफर कर दिया था। रांची पुलिस मुंबई भी गई थी मानवी से पूछताछ करने अब तनवीर को ढूंढने का प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस ने डोरंडा स्थित उसके आवास जा कर उसके परिजनों पूछताछ कर रही है। लेकिन किसी ने कोई जानकारी पुलिस के साथ साझा नहीं की है। परिवार के लोगों ने कहा है कि वह देश में है भी या नहीं वह भी हमें नहीं पता है। 


रांची आएगी मॉडल 
इधर गोंदा थाने की पुलिस ने मानवी को रांची आने को कहा है। पुलिस का कहना है कि मामला रांची में दर्ज है। इसलिए उसकी मेडिकल जांच रांची में की जाएगी। मॉडल ने कहा है कि तीन से चार दिनों में वह रांची आ आएगी। पुलिस की टीम ने दुष्कर्म पीड़िता मॉडल का बयान दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल होने के बाद उसका रांची सिविल कोर्ट में 164 के तहत बयान भी दर्ज होगा। बता दें कि मानवी बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली है। वह फिलहाल मुंबई में रह रही है। वह 2020 में रांची आई थी। उस समय तनवीर अख्तर ने उसको अपनी कंपनी में काम दिया था। मानवी उसके कंपनी का सारा काम देखती थी। तनवीर का कांके रोड में मॉडलिंग इंस्टीट्यूट है। 29 मई को मुंबई में केस दर्ज हुआ उसके बाद रांची में यह मामला 30 मई को गोंदा थाने में दर्ज किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N