logo

दो लाख के इनामी नक्सली रघुनाथ सिंह ने किया सरेंडर, JJMP का था सक्रिय कमांडर

NAXALI3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के लिए पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चला रही है। इस अभियान में पुलिस को लगातर सफलता मिली रही है। इसके साथ ही साथ नक्सलियों को मुख्यधारा पर लाने के लिए झारखंड सरकार की ओर से नई दिशा कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड जनमुक्ति परिषद  (JJMP) के इनामी नक्सली एरिया कमांडर रघुनाथ सिंह उर्फ रघु ने 30 मई मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। एरिया कमांडर रघुनाथ सिंह उर्फ रघु पर सरकार ने दो लाख रुपए इनाम घोषित कर रखा था। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बेंदी गांव का रहने वाला है।

 

5 वर्षों से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का था एरिया कमांडर

इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि रघुनाथ सिंह विगत 5 वर्षों से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर के रूप में सक्रिय था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। लेकिन, रघुनाथ झारखंड सरकार के नई दिशा कार्यक्रम से काफी प्रभावित हुए और आज पुलिस के सामने उसने सरेंडर कर दिया। उन्होंने बताया कि रघुनाथ के परिजन भी पिछले कई दिनों से उसे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस दौरान रघुनाथ ने पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया। जिसमें उन्होंने आत्मसमर्पण नीति की विस्तृत जानकारी ली। वहीं, पूरी नीति को समझने के बाद संतुष्ट हुए और मंगलवार को उसने सरेंडर कर दिया। वहीं, एसपी ने बताया कि रघुनाथ सिंह पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N