logo

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड ने हॉकी हिमाचल को 18-00 से किया पराजित

hockey5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में 20 मई शनिवार को खेले गए अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी हिमाचल प्रदेश को 18-00 से पराजित कर पूरे 03 अंक अर्जित किए। मालूम हो कि 18 से 28 मई 2023 तक 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, उड़ीसा में आयोजित की गई है।

रोहित प्रधान बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार से सम्मानित

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में पहले दिन हॉकी झारखंड और हॉकी हिमाचल प्रदेश के बीच मैच हुआ। जिसमें झारखंड टीम की ओर से डेबिट बारला, निकोलस टोपनो और जोलेन टोपनो 3-3 गोल,अंकित एक्का, फगुवा होरो और रोहित प्रधान दो दो गोल तथा असीम एक्का,जेम्स नाग और घुरन लोहरा ने एक एक गोल किया। वहीं, आज के मैच में झारखंड टीम के रोहित प्रधान बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT