logo

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 6-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

HOCKEY_TEAM.jpg

द फॉलोअप डेस्क

13 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 28 मई तक ओड़िशा के राउरकेला में हो रहा है। आज बुधवार को खेले गए दूसरे मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी पश्चिम बंगाल को 6-1 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

रोहित तिर्की को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार

झारखंड टीम की ओर से फगुवा होरो ने दो गोल किए। जबकि विक्रम सोरेंग, निकोलस टोपनो, जोलेन टोपनो और अंकित एक्का ने 1-1 गोल किए। आज के मैच में झारखंड टीम के कप्तान रोहित तिर्की को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने पर हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकनाए दी है। मालूम हो कि इससे पहले अपने पहले मुकाबले में झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 18-0 से पराजित कर 3 अंक प्राप्त कर किया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT