logo

मुसहर परिवार के सदस्य की भूख से मौत! सात महीने से नहीं मिल रहा था राशन का अनाज 

0007.jpeg

रांची 
गढ़वा के डंडई प्रखंड में भूख जनित बीमारी से मौत का मामला सामने आया है। मिली खबर के मुताबिक यहां प्रखंड कार्यलाय के निकट अधिकतर मुसहर परिवार के लोग रहते हैं। इसी में से  एक से एक व्यक्ति सुरेश मुसहर की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि वो उसे कई दिनों से भोजन नहीं मिला था। इसलिए सुरेश मुसहर की मौत को भूख जनित बीमारी से हुई मौत कहा जा रहा है। मृतक के परिवार में शंकर मुसहर, उमेश मुसहर, दिनेश मुसहर, महेंद्र मुसहर आदि लोग हैं। मिली खबर के मुताबिक यहां के मुसहर परिवार को सात माह से राशन का अनाज नहीं मिल रहा है। उपर से वर्षा कम होने के कारण जिले में सुखाड़ की हालत पैदा हो गयी है। इस कारण लोग भीख भी नहीं देते हैं। 

मौत की होगी जांच 
इन लोगों ने बताया कि सुरेश मुसहर को लंबे समय से समय पर भोजन नहीं मिल पा रहा था। इस कारण उसकी मौत हो गयी है। इस बाबत डंडई के प्रखंड विकास अधिकारी चोनाराम हेंब्रम ने बताया कि सुरेश मुसहर की मौत की सूचना मिली है। लेकिन उसकी मौत भूख से हुई है ये कहना मुश्किल है। ऐसा जांच के बाद ही कहा जा सकता है। संबंधित अधिकारी इस बात की जांच करवा रहे हैं।