logo

शिक्षा मंत्री के निधन पर अन्नपूर्णा देवी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

ANAPURNA.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संदेश में उन्होंने कहा, जगरनाथ जी का असमय जाना अत्यंत पीड़ादायक और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जगरनाथ जी के साथ झारखंड विधानसभा के सदस्य के तौर पर लंबे अरसे तक साथ काम करने का अवसर मिला था। जनहित के कई मुद्दों पर हमने साथ-साथ संघर्ष किया था। इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि हाल के दिनों में राज्य के शैक्षणिक विकास के लिए उनके साथ कई बार लंबी चर्चा हुई विचार- विमर्श हुआ। झारखंड में शिक्षा व्यवस्था कैसे बेहतर हो, कैसे स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़े, केंद्रीय विद्यालय को लेकर भी हमारे बीच रणनीति बन रही थी। स्कूल में बच्चे ज्यादा से ज्यादा आ सकें, इस पर भी उन्होंने अपनी चिंता साझा की थी। हम साथ मिलकर बेहतर काम कर रहे थे और कई योजनाओं पर अभी काम बचा था। वहीं, उन्होंने कहा कि अब वो हमारे बीच नहीं है। लेकिन, उनके सपने, शिक्षा को लेकर उनका रास्ता और कई समस्याओं का हल उन्होंने दिया है। हम उनके उद्देश्य उनके सपने का पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखिए एयरपोर्ट से झामुमो कार्यालय तक के भावुक कर देने वाले पल

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT