logo

झारखंड के सभी जिलों में बैठक कर सहायक अध्यापकों ने सरकार को घेरने की बनायी रणनीति

TEACHERS.jpg

रांची 
गुरुवार को झारखंड राज्य सहायक अध्यापक महासंघ की बैठक घोषणा के अनुसार लगभग सभी जिलों में की गयी। पलामू में जिला अध्यक्ष अर्जुन मेहता के नेतृत्व में, गढ़वा में जिला अध्यक्ष सूर्य देव तिवारी के नेतृत्व में, रांची में कार्तिक महतो के नेतृत्व में, दुमका में रविंद्र मिर्धा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में, खूंटी में जिला अध्यक्ष सुखदेव राम के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में  निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर रांची में शिक्षकों का जमावड़ा होगा। और पहले से तय मौन धरना कार्यक्रम को बेहतर ढंग से सफल बनाया जाएगा। मौन धरना सफेद पोशाक एवं मुंह पर पट्टी बांधकर आयोजित किया जायेगा। 
ये हैं सहायक अध्यापकों की मांगें 

अनुकंपा की शर्तों में सुधार किया जाए, कल्याण कोर्स और ईपिएफ को बैठक पर बैठक करके खींचा नहीं जाये, सेवा मुक्त या मृत सहायक अध्यापकों को पांच लाख रुपये दिये जायें, सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 65 वर्ष की जाये, 5000 बचे हुए सहायक अध्यापकों को परीक्षा के लिए समय दिया जाये, छतरपुर नौडीहा बाजार गिरिडीह के सहायक अध्यापकों का मानदेय नियमित किया जाये, पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य जिलों में बॉयोमेट्रिक हाजिरी के बिना भी उपस्थिति पंजी के आधार पर मानदेय भुगतान हो। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष सहयोगी शिक्षक संघ सह संयोजक झारखंड राज्य सहायक अध्यापक महासंघ के बिनोद तिवारी ने जानकारी दी है। 


 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N