logo

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, किरेन रिजिजू को अर्थ साइंस मिनिस्ट्री का सौंपा गया जिम्मा

RIJJU_FINAL.jpg

द फॉलोअप डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदल कर अर्थ साइंस मंत्रालय दे दिया गया है। वहीं, रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून राज्य मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। मेघवाल के पास संसदीय मामलों के राज्य मंत्री का जिम्मा भी है। इसके अलावा कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का भी मंत्रालय बदला गया है। उन्हें अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है। मालूम हो कि रिजिजू को रविशंकर प्रसाद की जगह जुलाई 2021 में कानून मंत्री नियुक्त किया गया था। वर्ष 2019 में उन्हें खेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था। जानकारी के अनुसार काफी समय से किरेन रिजिजू और सुप्रीम कोर्ट में कॉलेजियम को लेकर तनाव था। दोनों के बीच बयानबाजी भी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट कानून मंत्री के इस व्यवहार से ख़फा भी था। रिरिजू ने रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था। कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं। वहीं, मंत्रालय बदलने के तुरंत बाद किरेन रिजिजू ने अपना ट्विटर बायो बदल दिया है।

कॉलेजियम को लेकर था तनाव

किरेन रिजिजू का बार-बार कहना था कि कॉलेजियम के जरिए जजों का चुनाव नहीं होना चाहिए। जबकि सुप्रीम कोर्ट साफ कर चुका था कि जजों की नियुक्ति के लिए इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने तब ये भी कहा था कि ऐसा ही तरीका कई देशों में अपनाया जा रहा है। पहली बार खुल के दोनों के बीच तनाव तब आई थी जब सौरभ कृपाल का मामला सामने आया था। सौरभ कृपाल को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया था। लेकिन कानून मंत्रालय ने इनकी फाइल को मंजूरी नहीं दी थी। सौरभ कृपाल समलैंगिक हैं। लेकिन, उन्होंने कभी भी ये बात नहीं छिपाई है।

कानून मंत्री के रूप में सेवा करने का मिला सम्मान- रिजिजू

मंत्रालय बदलने के बाद किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कानून मंत्री के रूप में सेवा करने का सम्मान मिला। मैं CJI डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों और हाईकोर्ट के सभी जजों, लोअर ज्यूडीशियरी और सभी कानूनी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने जनता के लिए न्याय को सरल बनाया। अब मैं बीजेपी के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में अर्थ साइंस मिनिस्ट्री में भी उसी जोश के साथ काम करके पीएम मोदी के विजन को पूरा करने को उत्सुक हूं।

कांग्रेस ने कसा तंज

रिरिजू के मंत्रालय बदलने के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोल दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि बीते कुछ समय से कानून मंत्री के तौर पर किरेन रिजिजू द्वारा जजों की नियुक्ति और अदालतों के काम करने के तौर तरीकों को लेकर की जा रही टिप्पणियों और हस्तक्षेप ने मोदी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं, सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए अपने क़ानून मंत्री की बलि देकर अच्छा किया।वहीं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी ट्वीट कर किरेन रिजिजू पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि अब रिजिजू कानून मंत्री नहीं रहे. वो अबअर्थ साइंस मंत्री हैं। कानूनों के पीछे का विज्ञान समझना आसान नहीं है. अब साइंस के नियमों से जूझने का प्रयास करेंगे। आपको गुड लक दोस्त। इस के साथ ही मदुरै से कांग्रेस सांसद मनिक्कम टैगोर ने तंज कसते हुए कहा कि वे बहुत अच्छे खेल मंत्री थे। लेकि, कानून मंत्री के रूप में फेल रहे।

साइकिल से संसद जाना पसंद करते हैं अर्जुनराम मेघवाल

अर्जुनराम मेघवाल आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीतिक में कदम रखा। वह बीकानेर से लोकसभा सांसद हैं। वर्ष 200 9 में, बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य के रूप में उन्हें चुना गया। 2 जून 200 9 को लोकसभा में संसद के सदस्य के रूप में शपथ ली। सामान्य चुनाव 2014 में, उन्हें 16 वीं लोकसभा के लिए बीकानेर के निर्वाचन क्षेत्र से फिर से निर्वाचित किया गया। एक एमपी के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान  वह लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक थे। लोकसभा के अध्यक्ष ने भी उन्हें लोक समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया। 2019 लोकसभा चुनाव में मेघवाल बीकानेर से लगातार तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुए। अर्जुनराम मेघवाल को सरकार ने कार दी है, लेकिन, वे साइकिल से संसद जाना पसंद करते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT