logo

10 लाख के ईनामी जोनल कमांडर अमरजीत समेत 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 

NAXLI11.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दस लाख का इनामी जोनल कमांडर अमरजीत समेत पांच नक्सलियों ने सोमवार को झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। रांची आईजी जोनल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी हजारीबाग नरेंद्र सिंह, चतरा एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आधिकारिक तौर पर सरेंडर कर दिया है। इनमें 10 लाख के इनामी, जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू, 05 लाख के इनामी, सब-जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब - जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया का नाम शामिल है।

अपने साथियों से भी मुख्य धारा में शामिल होने की अपील

पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के बाद नकस्लियों ने बताया कि उन्होंने  झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किय़ा है। इस दौरान नक्सली ने बताया कि जमीन विवाद मामले को लेकर नक्सली उसके गांव में आते थे। जिस वजह वे इनसे प्रभावित हो गए और संगठन में जुड़ गए। पिछले 20 वर्षों से संगठन में शामिल रहे। वहीं, उन्होंने अपने साथियों से भी मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कई बड़े दूसरे नक्सली भी संपर्क में हैं और सरेंडर के लिए तैयार हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT