logo

हॉकी ओलंपियन निक्की प्रधान को खेल रत्न या अर्जुन पुरस्कार देने की मांग, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर किया गया आग्रह

NIKKI.jpg

द फॉलोअप डेस्क

महिला हॉकी ओलंपियन निक्की प्रधान को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न या अर्जुन पुरस्कार देने का राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है। यह आग्रह खूंटी जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर किया है। पत्र में निक्की की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए आग्रह किया है कि खूंटी जैसे पिछड़े जिले के हेसेल, मुरहू की रहने वाली निक्की प्रधान को पुरस्कार मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। निक्की सभी अहर्ता पूरा करती हैं। इसलिए उन्हें देश का सर्वोच्च खेल सम्मान या अर्जुन पुरस्कार दिया जाए।

राष्ट्रपति भवन को भेजा ईमेल

राष्ट्रपति भवन को ईमेल के जरिए बुधवार को ही आग्रह पत्र दिलीप की ओर से भेज दिया गया था। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी में थी । ऐसे में  दिलीप ने बताया कि उन्होंने प्रयास किया था कि आग्रह पत्र की हार्ड कॉपी  राष्ट्रपति तक पहुंच जाए। लेकिन, ऐसा संभव नहीं हो सका। इसके बाद  पत्र की हार्ड कॉपी को निबंधित डाक से राष्ट्रपति भवन भेज दिया।

निक्की प्रधान पुरस्कार करती हैं डिजर्व

खूंटी जैसे पिछड़े व ग्रामीण क्षेत्र से दो-दो बार ओलंपिक तक भारत का परचम लहराने वाली निक्की प्रधान पुरस्कार डिजर्व करती हैं। दिलीप कहते हैं इसलिए मैंने आग्रह पत्र लिखा है। उम्मीद है कि निक्की को उसके मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT