logo

केजरीवाल प्रदेश कमिटी के लोगों के साथ कर रहे बैठक, इसके बाद हेमंत सोरेने से करेंगे मुलाकात

कार.jpg

 

द फॉलोअप डेस्कः

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची के रेडिसन ब्लू होटल में प्रदेश कमिटी के लोगों के साथ बैठक कर रहे है। इसके बाद वह लगभग 12 बजे सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। उसके बाद वहां से सीधे छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जायेंगे। यह मुलाकात कई मायनों में अहम होगी। इन दिनों केंद सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट होते नजर आ रहे हैं। संभावना है कि इस मुलाकात में दोनों मुख्यमंत्री मिलकर यह निर्णय लेंगे कि उनको विपक्षी एकजुटता में साथ देना है या नहीं। इसके साथ ही वह केंद द्वारा लाये गये अध्यादेश के खिलाफ हेमंत सोरेन का समर्थन मांग सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली-झारखंड में ईडी और आईटी की हाल की कार्रवाइयों और 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है। केजरीवाल और हेमंत सोरेन दोनों ही अलग-अलग मसलों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं। इसे केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोचेर्बंदी के प्रयास के तौर भी देखा जा सकता है। इसी सिलसिले में गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी मिले।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N