logo

दावा : कर्नाटक तो केवल झांकी, 2024 में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनना तय- बंधु तिर्की

bandhu7.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। 136 सीटें जीतकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंका है। इस ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इधर,  कांग्रेस की धमाकेदार जीत पर झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस ने जैसा बेहतरीन प्रदर्शन किया है। और जिस प्रकार से आम जनता का भरपूर समर्थन कांग्रेस को मिला है, वह इस बात को स्पष्ट प्रमाण है कि कर्नाटक सहित पूरे देश की जनता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से खुश नहीं है। तिर्की ने कहा कि केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैये और आम जनता के बीच आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की उसकी नीति के खिलाफ आम लोगों का आक्रोश अब ईवीएम के माध्यम से सामने आने लगा है।

कर्नाटक के मतदाताओं पूरे देश को दिखाया है एक रास्ता

तिर्की ने कर्नाटक के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल पूरे देश को एक रास्ता दिखाया है बल्कि अपनी शिक्षा, जागरूकता और देश के प्रति समर्पण के बलबूते यह स्पष्ट कर दिया है कि लोगों को ज्यादा समय तक अंधेरे में नहीं रखा जा सकता और ना ही उन्हें बातों से बहलाया जा सकता। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने विश्वास जताया कि जिस प्रकार से कर्नाटक की जनता ने वास्तविकता के आधार पर जमीनी हकीकत को ध्यान में रखते हुए अपना निर्णय सुनाया है। उसी तरीके से पूरे देश की जनता भी समय आने पर सच और वास्तविकता के अनुरूप अपना निर्णय कांग्रेस के पक्ष में सुनायेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT