logo

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023, झारखंड टीम का ट्रायल 27 मई को रांची में

HOCKEY5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 12 से 22 जून तक राऊलकेला, उड़ीसा में होना है। इसके लिए झारखंड पुरुष हॉकी टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 27 मई को पूर्वाहन 08:00 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची में होगी। इस चयन ट्रायल में झारखंड के वैसे पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिनका जन्म तिथि 0 1 जनवरी 2004 या उसके बाद हुई है।

 

जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। यदि जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है वे हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए हैं फॉर्मेट में डॉक्टर द्वारा चंजोपराज्त उम्र पात्रता प्रमाण पत्र तथा जिस विद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे है उस विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT