logo

झारखंड में दरोगा भर्ती के लिए JSSC जल्द निकालेगी विज्ञापन, 946 पदों पर होगी सीधी बहाली

JSSC30.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दारोगा पद के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार आयोग द्वारा करीब 4 साल बाद इस पद के लिए इतनी बड़ी वैकेंसी लाई गई है। इस में कुल 946 दरोगा की नियुक्ति की जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह भर्ती झारखंड सरकार द्वारा बहुत जल्दी ही की जाएगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग को 946 दरोगा की नियुक्ति के लिए अधिसूचना भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के इस जिले का प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए हुआ चयन, पीएम के हाथों डीसी होंगे सम्मानित

वर्ष 2018 में 2580 पदों पर की गई थी नियुक्ति

बता दें कि इससे पहले भी 2 बार गृह विभाग द्वारा दरोगा के पदों के लिए नियुक्ति की गई है। जिसमें वर्ष  2012 में करीब 380 पदों के लिए नियुक्ति की गई थी। इसके बाद फिर वर्ष 2018 में 2580 पदों पर नियुक्ति की गई थी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में जल्द ही दरोगा भर्ती के लिए झारखंड कर्मचारी आयोग द्वारा विज्ञापन निकालने की तैयारी की जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT