logo

दो नाबालिग लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप, आरोपियों में मुखिया का बेटा भी शामिल

bokaro9.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि लड़कियां दुर्गा पूजा का मेला देखकर वापस घर लौट रही इसी दौरान उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। मामला पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां शुक्रवार को नौडीहा बाजार सरईडीह से दुर्गा पूजा का मेला देखकर अपने घर लौट रही थीं। इसी बीच रास्ते में छह आरोपियों ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों लड़कियां किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। 


घटना शुक्रवार की है लेकिन रविवार की देर शाम इसका खुलासा हुआ है। यह भी जानकारी सामने आई है कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना को पंचायत में दबाने का भी प्रयास किया गया है। दोनों नाबालिग लड़कियां दलित हैं। वहीं आरोपियों में तीन दलित और तीन आदिवासी हैं। इस मामले में आगे की छानबीन भी की जा रही है। पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए भेजे जाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वहीं पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि दुष्कर्म के आरोपियों में एक मुखिया का बेटा भी है। 

Tags - Palamu News Palamu News Palamu Latest News Palamu Hindi News