logo

झारखंड के इस जिले का प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए हुआ चयन, पीएम के हाथों डीसी होंगे सम्मानित

SHUSHANT_GAURABH.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के गुमला जिले लिए गौरवान्वित करने वाली खबर आई है। गुमला जिले को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कार, 2022 के लिए चुना गया है। यह अवॉर्ड आकांक्षी जिला कार्यक्रम के माध्यम से समग्र विकास को लागू करने के लिए दिया जा रहा है। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सिविल सर्विस डे के दिन विज्ञान भवन, न्यू दिल्ली में दिया जाएगा। सिविल सर्विस डे हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है। गुमला के डीसी सुशांत गौरव को यह अवार्ड लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। बता  दें की यह झारखंड के 23 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब झारखंड के किसी जिले का सिलेक्शन इस अवार्ड के लिए हुआ है। 

डीसी गुमला के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से भी इसको लेकर ट्वीट किया गया है और कहा गया है कि "झारखंड राज्य के इतिहास मे पहली बार Prime Minister Award for Excellence in Public Administration का ख़िताब मिला। गुमला जिले को PM Award जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसका श्रेय सभी जिलेवासियों को जाता है। पुनःसभी को बधाई!!"