logo

झामुमो ने शुरू की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की कवायद 

jmm2.jpg

रांची 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार को धनबाद झामुमो जिला समिति की विस्तारित बैठक हुई। इसमें जिला अंतर्गत केन्द्रीय समिति के सभी सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी, धनबाद महानगर समिति के अध्यक्ष, सचिव और वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष आदि शामिल हुए। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में रांची के हरमू स्थित केन्द्रीय कार्यालय में बैठक हुई।  बैठक में धनबाद जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिला समिति द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया। 
योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने पर जोर 
उपस्थित पदाधिकारी तथा सदस्यों को झारखंड सरकार द्वारा जनहित में लायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। जिससे आमजनों को योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिल सके। सदस्यों के द्वारा दिए गए सुझावों पर चर्चा के बाद महासचिव पाण्डेय के द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने कहा कि 30 सितंबर को गोड्डा जिला समिति तथा साहेबगंज जिला समिति की विस्तारित ऑनलाइन बैठक होगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N