logo

झारखंड के 3 जिलों में आज येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

झारखंड के 3 जिलों में आज येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

रांची:

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में 22 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 22 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 24 सितंबर को रांची समेत पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

22 सितंबर को 3 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर यानि आज पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में तेज हवा, वज्रपात और बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना है। 

23 सितंबर को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट
23 सितंबर को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

24 सितंबर को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
24 सितंबर को रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में वज्रपात के साथ तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

25 सितंबर को 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
25 सितंबर को पलामू, चतरा और लातेहार में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भी मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।

झारखंड में अब भी 7 प्रतिशत कम बारिश
मानसून अवधि (1 जून से 30 सितंबर) के दौरान 21 सितंबर तक झारखंड में सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सामान्य बारिश 962.4 मिलीमीटर होती है, जबकि अब तक 891 मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि, रांची में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। रांची में सामान्य 980.3 मिलीमीटर के मुकाबले अब तक 1071.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Tags - Jharkhand Weather Ranchi Weather Heavy Rain Alert Orange Alert Monsoon Update