झारखंड के 14 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और तेज हवाओं 60-65 किमी/घंटे का अलर्ट जारी किया है। रांची समेत कई हिस्सों में 14 से 18 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।
गढ़वा जिले में लगातार हो रही बारिश और अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। उपायुक्त (DC) के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार ज