logo

रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव की शुरुआत, मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई 

adivasifestival2023_2023-08-09_at_2_31_28_PM.jpg

द फ़ॉलोअप डेस्क, रांची


विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। यह आयोजन बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में किया गया है। राँची के जेल चौक पर यही वह जेल है कहाँ भगवान बिरसा मुंडा ने आख़िरी सांस ली थी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि JMM के अध्यक्ष शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहुँचते ही कार्यक्रम शुरू हो चुका है। 

मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों को दी गई श्रद्धांजलि 

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 की शुरुआत मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देकर की गई। मंच पर आसीन सहित पंडाल में मौजूद सभी लोगों ने अपने जगह पर खड़े होकर एक मिनट तक मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


मंच पर कौन - कौन हैं मौजूद  

मंच पर JMM अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री चंपई सोरेन, बेरमो से कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल, बगोदार से माले के विधायक विनोद सिंह, खिजरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के साथ - साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, सीएम के सचिव विनय चौबे, विभाग के सचिव राजीव अरुण एक्का मौजूद हैं।