logo

Weather Update : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय, सभी जिलों में होगी बारिश; यहां यलो अलर्ट

monsoon_31.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड ने मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। आज राज्य के सभी जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर रांची समेत 8 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलो में रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, गुमला और लोहरदगा शामिल है। उधर, शनिवार को भी जामताड़ा, पलामू समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। पलामू में बारिश के दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई। यहां बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया।


बीते 24 घंटे में कैसे रहा मौसम
बीते 24 घंटे में रांची में बादल छाए हुए हैं। हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में 54.3 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक सरायकेला में 33.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सबसे कम गढ़वा में 17 मिमी बारिश हुई। जामताड़ा में रात से ही हल्की बारिश हो रही है। बोकारो में भी कल से बादल छाए हुए हैं। शनिवार को यहां हल्की बारिश हुई थी।


सभी जिलों का तापमान हुआ 40 से नीचे
राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है। सबसे अधिक तापमान पलामू का रहा। वहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के करीब रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेसि के आसपास रहा. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बारिश के कारण तापमान और गिरेगा। अगले दो-तीन दिनों में राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि से भी नीचे जा सकता है। 

Tags - JharkhandJharkhand newsJharkhand weatherJharkhand weather newsJharkhand weather Update